Saturday, October 11, 2014

संतुलन

एक लम्बी साँस लो
और सो जाओ।

इतना भी मुश्किल नहीं हैं यह करना
हाँ, तकलीफ होगी सोने में
पर फिर सौ से पीछे गिनती शुरू कर देना
नींद अपने आप आ जायेगी। 


देखो खेल सारा दिमाग का हैं
तुम उसको जहां व्यस्त रखोगे
वहाँ वो रहेगा
आखिर दिमाग पे नियंत्रण ही तो
समाज में संतुलन बनाये रखेगा …

(विराम)

रोने की आदत हो गयी हैं तुम्हें
किसी चीज़ की ख़ुशी ही नहीं होती
अरे इन्सान खुश रहने के लिए ही तो
इतनी मेहनत करता हैं
कष्ट उठाता हैं, गाली खाता हैं
मार खाता हैं, भीख मांगता हैं
और तुम हो के...

(विराम)

छोडो...
अब जो मैं कह रहा हूँ वोही करो...
मेरी तरफ देखो
यहाँ, आँखों में
पर अंदर झाँकने की कोशिश मत करना
मेरा विवेक रहता नहीं हैं अब वहाँ
छोड़ आया हूँ
उसे अपने मासूम बचपन के साथ …
तुम भी वही करो
'छोडो!!!'

अभी के लिए
दिमाग में पल रहे भूतों को
गणित का काढ़ा पिला दो
शुरुआत के तौर पर
सौ से शुरू करते हैं
फिर धीरे धीरे आगे बढ़ेंगे
पर गिनती पीछे की तरफ ही करेंगे
जब जमा करना होगा
तो घटा देंगे
गुणा करना होगा
तो बटा देंगे
बाद में सबको
बाँट देंगे।

गुनाह नहीं, गुणा
गणित वाला
गणित सीखें नहीं हो कभी?
स्कूल भी नहीं गयें?
तो किया क्या भाई अब तक?
रहते कहाँ हो?
खाते-पीते कैसे हो?
कुछ काम भी करते हो?
यहां हर एक को काम करना पड़ता हैं
चाहे पसंद हो या नहीं
तुम्हारी किस्मत अच्छी हैं
तुम्हें सोने के लिए भेजा गया हैं
और तुम हो के…

(विराम)

गिनती पीछे की तरफ करनी हैं
वापस जाना हैं
जहांसे यह सारा खेल शुरू हुआ था …
शुन्य तक पहुँचो
तो कुछ समझ आये…
पर ज्यादातर लोग
शुन्य से पहले ही सो जाते हैं …
तुम कहाँ तक पहुंचे हो?
अभी तक सौ पे ही अटके हो?
बड़े ही ढीट हो यार
अपना मकाम छोड़ते ही नहीं हो
देखे हैं मैंने तुम्हारे जैसे कई और
अपने मकान छोड़ते ही नहीं हैं
समाज आगे कैसे बढ़ेगा भाई?
संतुलन के लिए
किसी न किसी को तो
नियंत्रण छोड़ना होगा ना?
छोड़ दो तुम
जो हैं सौ प्रतिशत तुम्हारा
छोड़ दो तुम
अपना संसार सारा

हाँ, नींद उड़ जाती हैं कभी कभी
ऐसा सोचने से…
पर मैं कह रहा हूँ ना
एक लम्बी साँस लो
और सो जाओ
तुम जहां हो
वहांसे एक कदम
पीछे हो जाओ
याद रखो
पहुचना हैं शुन्य तक
जहांसे यह सब शुरू हुआ था

फिर जब सब लोग
शुन्य तक पहुंच जाएंगे
सबको गुणा कर देंगे …

गुनाह नहीं हैं यह
क्योंकि असल में
हम तो बाँट रहे होंगे
नींद, सपनें, रोटियां, लोग

तुम डरो नहीं
तुम्हें जब नींद आएगी
तो सपनें भी आएँगे
और सपनों में
गरम गरम रोटियां होंगी
और रोटियों में
तुम्हें अपने लोग दिखेंगे
भूखें, नंगे, बटें हुएँ …
तुम उन्हें खा लेना
समाज में संतुलन बना रहेगा।

The Artist

Exaggeration was never his forte
He believed he lived to tell the tale
But as his listeners began deserting
He raised his tempo and his scale

The Uncommitted Revolutionary

He revelled in the idea of living so much he forgot to live at all
Singing a song to the top of the mountain,
He would secretly be scared of the fall.

दुखियारी अम्मा के नाम

काँच हैं तुम्हारा मन
खरौंचे, दरारें, बिखरे बिम्ब
कटें हुए, कट कर खोये हुए नुकीले कोनें
उन कोनोंके कटने से बने नए कोण, उनके कोनें
कोण और कोनों के बीच बनें अर्धगोल जैसे आकार
तुम्हारी मर्यादाओं की सीमा बयाँ करनेवाले
तुम्हारे अमर्याद अस्तित्व को
अपनी नोकोंसे सीमित करनेवाले
तुम्हारे पारदर्शी स्वयं पर
अपना खुरदुरापन बिखेरनेवाले 


दीवारोंसे, खिड़कियोंसे, आशाओंसे. अपेक्षाओंसे
भिड़ भिड़ कर जब तुम थककर बैठ जाती हो
उनकी लकीरें खून बनकर दौड़ती हैं
तुम्हारे मस्तिष्क की तरफ

गर्दसा धुआँ ढक देता हैं
प्रकाश के गुजरने की हर शक्यता को
तुम कभी लाल, कभी हरी, कभी पीली नजर आती हो
तुम कुछ देर के लिए बदल जाती हो

जब सूख जाती हो
और रंग की परतें
पपड़ियों की तरह गिरने लगती हैं
तुम्हारी अधूरी अपेक्षाएं
आँसू बनकर
आशाभरी नज़रों से
मेरी तरफ देखती हैं

मैं स्तंभित हो जाता हूँ

इसलिए नहीं के मैं तुम्हे जानता हूँ
पर इसलिए
क्योंकि ऐसा लगता हैं
के तुम नहीं जानती

क्या तुम वोही हो
जिसकी पारदर्शी आंखोंसे
मैं कभी देखा करता था?

क्या तुम वोही हो
जब तुम कहती हो
के तुमने मुझे कभी गिरने से बचाया था?
क्या मैंने तुम्हे बताया था
के मैं गिरने से बचा तो सही
पर टूटने से नहीं रुक पाया था?
दर्द सह लिया था
तुम्हीने सिखाया था.

अब काफी बदल गयी हो तुम
तुम्हारे ऊपर के रंग
गिर जरूर गए थे
निकले नहीं हैं अभी तक

बातें बड़ी तीखी करती हो
दरारों से भर गयी हो
रंग भी उतर आया हैं कई में तो
दो दरारों के बीच की जगह भी
खरोंचों से भर गयी हैं

काफी वक़्त बीत गया हैं
तुम हसती हो
पर थक गयी हो
अपने आसपास की दुनिया की
नक़ल करते करते
पास ही की एक दीवार पर
एक पुरानी खिड़की में
फिट हो गयी हो
काँच की तरह

यह दीवार भी काफी पुरानी हैं
सख्त हैं, सशक्त हैं
भिड़ने से नहीं
लड़ने से टूटेगी

मैं स्तंभित, इसे देख रहा हूँ
मेरे कुछ साथियों के साथ
तुम वही रहना मगर
जब यह दीवार गिरेगी
तो मलबे में
एक दुसरे के निशान ढूंढ लेंगे

तब ना ही तुम्हारी अपेक्षाओं को
आंसुओं का मोल होगा
और मेरे टूटने में
कोई नयी बात

मस्तिष्क में काले बादलों का साम्राज्य
आँखों में स्वच्छंद स्वप्नों का अस्तित्व
पीड़ा को और बेहतर कैसे बयाँ करें
जो दुनिया को मस्तिष्क की आँखों से देखते हैं

A,B.

A: Hey, lets do that thing no...
B: Which?
A: That thing...
B: What thing?
A: The one we used to do together...
B: What are you talking about?
A: Come on! That thing ya...
B: I have no idea man...
A: Oh come on...
B: You come on! I told you I dont know...
A: Oh God!!!
B: What? What happened?
A: You really suck at this man...
B: At what? Suck at what?
A: At doing the thing man... Forget it...

It could have been like that now
Had it not been like this.
It could be anything but this
While this no more remains that.

But when she realised what she was after
Was but a shadow they taught her to follow
She looked away from the sun
And jumped into her own.

She never followed anything after.

She stayed with herself.

Facebook

वह हर सुबह
खाली दिन को ताकता
सामनेवाली दीवार को परखता
अपने बिस्तर में बैठा रहता हैं। 


दिनचर्या की उलझनें
दो हाथों और एक पेट की दूरी से
उससे अपना रास्ता नाप लेती हैं।
बालों को सुलझाने की
जब उंगलियां कोई भी चेष्टा करती हैं
तो एक बोझ महसूस होता हैं
उसे अपने सीने में।

धँसना महसूस नहीं होता
जब तक इन्सान धँस नहीं जाता,
वरना अपने धँसने के एहसास से
वह इस तरह मुखातिब न होता।

खिड़की से आनेवाली रोशनी का कोण
जितना ज्यादा
उतना ही यह एहसास भी
और उस एहसास के चलते
उस रोशनी से निकला हुआ अँधेरा भी।

अँधेरा अँधेरा होता हैं
उसे परछाई का नाम देने से
उसमें रोशनी का इजाफा नहीं होता।

यह बात वो जानता हैं,
लेकिन इस जानकारी को
जल्द से जल्द भूलना भी चाहता हैं।

आखिर पलायन का सुख
किसे नहीं लुभाता?

कई हैं जो अंदर घर करके रहते हैं
तालाबंद, आजाद
उनकी परछाइयाँ मंडराती हैं
वर्तमान की रोशनी
और अँधेरे की खिड़की
से बने पैटर्नस् के बीच।

शायद यही वो खाली जगहें होती होंगी
जहां दीवार पर दिन को ताकनेवालों की
रातें कटती होंगी

अपनी रात के इंतज़ार में
वो भी बैठा हैं
और तुम भी...
मेरी दीवार पर लिखी
इस कविता को ताकतें...

डर

वो मानता था के डर होता हैं
वो मानता था के डर हैं

अपने आसपास के लगभग
हर इन्सान की आँखों में
बातों में, ईशारों में, किताबों में
सोच में, सवाल में, जहन में
वक़्त से जलें हुए हर कण में
स्वाभाविक सा
उसे डर नजर आता था
जब की झाँककर देखना बुरा मानते थे
जहाँसे वो आया था 


वो जगह भी अजीब थी
वो जगह अजीब हैं
न गाँव हैं न शहर
यह बस, बस गया हैं
अपनी सीमित दिशाओं के चौक में
जबरन निद्रिस्त आशाओं के मैनहोल में
जान के धस गया हैं

यह दलदल हिलता हैं
अपने अंदर पकती चिंगारियों को
काबू करने की कोशिश में
वो वहाँकी वो चिंगारी था
जो जहाँकी होती नहीं कभी
वो वहाँका वो द्रोही था
जिसका विद्रोह मौन था तभी

डर तब भी था
डर अब भी हैं
सिवाय कुछ सडकों के
वहाँ कुछ बदला नहीं हैं
उन सडकों पर मरनेवालों की
तादाद अब भी वही हैं
उनकी संख्या को जोड़नेवाली
उंगलियां अब भी वही हैं
उन उँगलियों में स्याही की
महक लेकिन अब नहीं हैं
उन उँगलियों के उठने पर
उन्हें मोड़नेवाले अब कई हैं
बल्कि यह उंगलियाँ उठे ही ना
यह देखनेवाली बाजार में मशीनें नई हैं
डर तब भी था
डर अब भी हैं

असल में वो गया नहीं था
भाग गया था
दोपहर से भारी हुई
ऐसीही किसी इक
रात गया था
वो रात आज भी उसके कान के पीछे
खाल की दो परतों के बीच
डरकर छिप गयी हैं
खुजली होती तो बहुत हैं
पर उंगली पहुचती नहीं हैं
बात खलती तो बहुत हैं
पर सुलग़ती नहीं हैं

डर की काली, गीली चट्टान का पहरा
अब हिमालय से भी कडा हैं
और हिमालय पिघल रहा हैं
किंकर्तव्यविमूढ़ के वो क्यों खड़ा हैं

और लोग...
लोग हैं के गिन रहे हैं
दिन, रात, जूते, चप्पलें
संवेदना के हर दरवाज़े
को बंद करने की कोशिश में उलझें तालें
उन तालों की चाबियों को
जलाने के लिए बनाई हुई मशालें
उन मशालों की आग से
जलनेवालों की सूखी हुई खालें
उन खालों को पीसकर
बाजार में होलसेल बेचनेवालों के निवाले
उन निवालों की आस में
सडकों पर मरनेवाले
और उनकी लाशोंपर...
दिन का ख्वाब देखनेवाली
काली रात जैसा डामर बिछाकर
उसे परिवर्तन का नाम देनेवाले...

लोग गिने ही जा रहे हैं...

वो उस नई सड़क पर खड़ा था
जो खाली थी
सिवाय कुछ गधों के
जो अपने गिने जाने के इंतज़ार में
सहसा खडें थे
निरिच्छ, निर्हेतु, निर्विकार

वो उसी नई सड़क पर खड़ा था...

सड़क लाल थी
खून जल चूका था
शरीर पिस चुका था
वक़्त थम गया था
या वक़्त की कल्पना थम गयी थी
कल्पना ही थम गयी थी
कल्पना का अस्तित्व थम गया था
संवेदना का अस्तित्व थम गया था
अस्तित्व की शून्यता में
वो चीख रहा था
पर ध्वनी अनुपस्थित थी
वो देख रहा था
पर दिख नहीं रहा था
अपनी इस हालत को देखकर
वो डर गया था

Us

But when it is between
You and them
In the now and the present,
How long shall you blame
The faults in history
The phantoms of pain?


Both, things of the past.
That past, Oh human of the now
Which you've long forgotten
Conveniently
As you jumped queues repeatedly
To reach the counters of advancement
Before they did.

Kill is the call
Gag is the order
To miss is to die
To gain is to inhale
Pale against the blue
Pale against the green
The shadows of your growth
Are cold and stale.

"Plant an implant"
"Inject a sect"
And if nothing works
Opt for a penile (only erect)
The din has to go on
As quiet becomes passè
And you strain to hear
What you didn't listen to

Thud, thud, thud, crack
Boiling blood is brittle
It flows through the veins of time
Always advancing
Until the point of no return.
May be that is why
Time waits for none
Even when tides of blood
Froth at the mouths of guns.

Perhaps 'they' are just a number
And that is what they remain
Until their stories are told.
Perhaps 'yours' is not the only story
And there are more
To be rescued
From the faults in history
To be carried
By the phantoms of pain.

Sunday, February 16, 2014

The world of our dreams

And where the paradigms end
And truth begins
Where when they bend
Its to smell the ground
And a foot is stamped
But not to break a mound
And the wheels of culture
Tread the distances of hearts
And strings of tolerance
Are woven to song
Where when a nail pricks
Its only by mistake
And when a hand touches
It never induces rage
Where words never remain just those
And yet are those to live by
Where when the winds of change blow
Doors are kept open to know
And when the first bird of the morning
Croons freedom over the mountains
The clouds conspire within
To take it to the plains to show
And when the first raindrop set free
Hits the ground and sets ablaze
The wet smell of the sweet clay
Beckoning the back that it bends
Embracing the foot that stamped in trance
Where this world begins my love
I would want us to sit
On top of a dry little hillock
Under the umbrella of a drizzle
A little away from town
Looking into the distance
Watching the moonshine spread
Across the deep dark ocean


Thursday, September 19, 2013

औरत के पैर

मृत आस्थाएं, आशाएं
दिशाएं, भाषाएँ
माताएं, इच्छाएं
भ्रम और कल्पनाएँ
सांसें और मूर्छाएं
खिलके खुले
खुलकर मुरझाएं,
खिली मौत, खुली मौत
मौत का मुरझाना
जनाजेसी जनाना
न जाओ सैयां, ना ना
हो सके तो मुझे बुलाना
आना और ले जाना
तुम बिन क्या पाना
वो तुम, जिसने सीना ताना
खून-पसीना; पीकर मारा, मारा ताना
तन पे ताना, मन से माना
मैं जनाना, महज ना ना.

सिर में मचा उधम
सिरों को दे थम
सरसराहट का खौफ
आहट का खौफ
आह का खौफ
आप का खौफ
अपना खौफ
पनाह से बचों
क्योंकि पनाह को
‘ना’ नापसंद हैं.

भागो, रुको, रुको, भागो
दायें-बाएं, बाएं-दायें
देखो, मुडों, मुडके देखो
देखो, डरों, ना मुडों, ना देखो
भागो, मत रुको, भागते रहो.
साडी पे पैर, पैर में साडी
साडी उठाओ, पैर चलाओ
पैर चलाओ, पैर दिखाओ
पैर दिखाओ, डर जाओ
डर जाओ, तो भागो
भागो, तो मुडों
मुडों, तो गिरों
गिरों, तो भी पैर चलाओ.

१.        यह पैर चलने चाहिए
इनके बीचो-बीच हवा बहनी चाहिए
कुछ सरसराहट होनी चाहिए
कुछ आस्थाएं उमडनी चाहिए
कुछ सासें जलनी चाहिए
कुछ चीखें सुननी चाहिए
अच्छा लगता हैं
मुझे बस अच्छा लगाना हैं.


-------या फिर-----------

२.       यह पैर चलने चाहिए
यह चलने के लिए हैं
यह कुछ पीछे छोड़ आते हैं
पीछे छोडना इनका धर्म हैं
पीछे छोडना हमेशा अच्छा नहीं होता
आगे बढ़ना पर हमेशा अच्छा होता हैं
मुझे अच्छा होना हैं.


Sunday, August 21, 2011

स्वान्त

साथ, साथी और साधन
इनका समागम इतना दुर्गम
के दुर्लभ जैसा सुखी मन,
स्वान्त सुख में जो करता भ्रमण
रममाण होता जाता, जैसे देखके दर्पण;
भी करले अपने सुख से यही प्रश्न
के भाई साथ तुम हो मेरे या मैं तुम्हारे,
साधन से तुम्हें पाएँ या तुम खुद वो ठहरें;
कर दो हकीकत बयान भैया
वरना ‘स्व’ में अंत पानेवाली यह गाथा
कही वही से ना शुरुआत करने लगे
ना ले आयें अपने साथ, ना निर्माण करें वह व्यथा
जिसमें नीव खोजती यह संस्था
बनी-बनाई, सदियों पुरानी
जिसकी अमर्याद मर्यादाएँ
नदी की तरह बहती
पहुंची उन पांथिकोंके चरणों तक
जो खुद इस अमर्याद का रहस्य खोजते
मर्यादाएं लाँघकर, भ्रमण करते, रममाण होते,
जिनके पग भी तभी रुकते जब
इस अमर्यादसी संस्था का उत्तर
पाते वो एक दिन उसी नदी के नीले जल में,
मुह धोते, अंदर झाँकते, खुदको पाते;
नदी और उनकी आत्मा का एक सजीव स्त्रोत
एक ही होने का वो जब करते उद्घोष;
वोह फिर टहलने लगते
‘स्व’ की नीलाई तले बसे ‘स्व’ की हरियाली में
और फिर खो जाते
‘स्व’ के अंतराल में
‘स्व’ की खोज में अखंड, अंत तक
‘स्वान्त’ आने तक.

मणि कौल को समर्पित.
:(मुझे आज तक (यह कविता लिखने तक), मणि कौल की कोई भी फिल्म देखने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ. ना ही उनके बारे में कुछ ज्यादा जानने का. सिवाय एक विडियो के जिसमे वोह ब्रेस्सों के बारे में बात कर रहे थे. और फिर वहाँसे उतरकर ‘स्वान्त सुख’ के बारे में बात करने लगे. जाहिर हैं फिल्म उनका स्वान्त सुख पाने का माध्यम था. उन्ही चंद शब्दोंसे प्रेरणा लेकर प्रस्तुत कविता लिखी गयी हैं. मैं समझता हूँ यह क्रमप्राप्त हैं के इस कविता का समर्पण मैं उन्हें करू.)

Friday, June 3, 2011

THE AMBITIOUS AND THE NON-AMBITIOUS

There’s a basic difference between people with and without ambition. And that is DREAMS! People without ambition do not understand the concept of dreams. For them, this world is a reality and they have no clue (and no ambition again to know) why they are here. For them, its an act of God! For those with an ambition, a parallel reality exists - a reality which is more real than the present state of affairs around them. It is precisely because of the fact of their constant revisiting THAT reality, rather living in it, that they can dream of a reality better than the real reality around us, today, at this point. It is because of their dreams and ambitions that the world today can even think of being a better place than what it is. These dreams, however small, however unimportant on a first look CANNOT be disregarded. As, it is because of the power of these dreams, realised and otherwise, that those not having an ambition get the power and the hope to keep living on, hoping that something better might happen.
They don’t realise it – the non-ambitious – that they are actually living off the power of dreams of these ambitious souls. And if ever told, they would never even like to accept it. They would in fact deny, stating a million other tangible reasons citing the reasons of their existence. Oh yes, things like money, power, people and the likes of it. In the Indian context, I think the latter makes a big difference. The people! A large amount of the common mediocre middle-class here lives for other people, not realising that an immense amount of time and energy is spent in attending to and taming the egos of these other people, who they are thriving off. Innumerable long phone calls back home, sorting photographs in family gatherings, commenting on friends’ facebook pages digging out the same kind of banal humour that they have been exposed to through the works of Bollywood and other mediocre literature around them. Well, the word literature can be quite misleading here. Because this today’s generation of the non-ambitious has never ventured in that direction. For them, literature to its farthest limit comprises of thick textbooks that they used in their graduation courses. Otherwise, Bollywood and prime-time television are just enough to satiate their thirst for getting ENTERTAINED.
For such people, the ambitious and the dreamy becomes a difficult lot to accept and have around them. For they are constantly reminded of their mediocrity and the absence of a DRIVE to DO anything. As a character in a famous adaptation of Hamlet says to the latter, “If I was Hamlet, I would do something with anything.” Its about time, the non-ambitious come to think about doing SOMETHING with their lives. Because the ambitious are becoming more and more dreamy. And with all this information available to them at their fingertips, they might get lost in the big, big world of KNOWLEDGE. And unless you, the non-ambitious, do not feel the need to get enlightened by this KNOWLEDGE, you are going to be left far behind. So much so, that by the end of your life, if at all you see the white light and your entire flashes in front of your life, you would never be able to witness the CINEMASCOPIC drama that life can be.

Thursday, October 7, 2010

चाहिये एक विषम

एक दिन का राशन
एक साजन
एक प्रेम मनभावन, पावन
एक लगन, सनातन
एक ही शपथ का एक बार पालन
कभी पलायन
कभी स्थापन
एक एक पल का सजीव उद्घाटन
एक एक पल का फिर नवीन चलन
अपलम् चपलम्...

दस दिशायें, दस अवतार, एक हि अहम
फिर भी एवम
घट घटता जाये
तगडम् तगडम्
रुकती जाये, थकती जाये
नयी ताजा कलम
जैसे ओझल होता आंखोंसे
गया, पुराना बलम.

ना हूँ बला, ना हूँ अबला
शाम से हारा मेरा यौवन
ना हूँ गंधार ना ही पंचम
जीता जाऊं एक मजधार का मन
सर से पतन और पैरों में धन.

एक उठे कभी... विचार, सोच, प्रतिबिंब या सम
फिर जाये थम
एक कवी का आलसी मन
सो जाये
निरंतर, निर्मम, बेमन!

चाहुं अब मैं एक विषम,
बस एक विषम
अनंत ही हो जिसका धर्म
थम जाये, सो जाये
पर फिर हो उगम
घटनेवाले घट की भान्ति
दौडा जाये तगडम् तगडम्
अपलम् चपलम् दुनिया के संग
संसार मे दंग
भरपूर उमंग
पर एक तरंग.

डुबती जाये फिर स्याही में कलम
थिरकती जाये, लहरती जाये
एक क्षण, और वो ही लक्षण
के सम पे हो जाये मिलन
दोनों छोर, हम
और विलीन होनेवाला एक गगन
समा जाये सब सगुण, सरल

पर फिर भी बचे एक सज्जन
सोला आने में एक कम
या फिर ज्यादा
जो हो विषम
मेरा एक विषम
मेरे एक दिन का राशन, एक साजन
मेरा एक प्रेम मनभावन, पावन...

Tuesday, August 31, 2010

कुटुंब

कुणा एका तपस्व्याच्या घरी
जेव्हा काळीज जन्माला आलं
त्याचा धगधगता भाता पाहून
बाळंतीण म्हणाली, "हे माझं नाही."

सुईण काळजाला फटके मारत
ते रडायची वाट पाहत होती
तर तपस्वी काठीवर हात ठेउन
रामदासांच्या पोझमध्ये उभा होता

शेवटी काळजाला पाणी फुटलं
"हुश्श" म्हणून सुईण उठली, बाहेर आली
पाहते तर तपस्वी अंधारी येउन पडला होता
लाल-पांढरी काठी मात्र तशीच उभी होती

बाळंतीणीने मग काठी उचलून
तपस्व्याच्या पोटावर तीस वार केले
सुईण बघत उभी होती
काळजाला थोपटत पगार मागत होती

तेवढ्यात जवळपास कुठेतरी स्फोट झाला
दोन्ही बायका काठीवर स्वार
हॅरी पॅाटर सारख्या उडून गेल्या
आल्या तशाच सडून मेल्या

स्फोटामुळे काळीज उडून
झाडाला जाऊन लटकले होते
आणि तपस्व्याच्या छातीतून
रक्ताची पिचकारी उडत होती

आता हळूहळू पिचकारी
लांबपर्यंत जाईल
वीस वर्षांनंतर
काळजाच्या तोंडाशी पोचेल

मग काळजाला हुशारी येईल
आणि तेव्हापासून काळीज
आईच्या दुधाची तहान
बापाच्या रक्तावर भागवेल

Monday, March 29, 2010

On Melancholy Out Of Sheer Love

On other occasions of life
When Love subsides
Beyond the confines of necessary things;
One needs to beckon it
To come back
And hold one's hand.

Such are the only moments
That make one privy
To the immense power of melancholy
That realises in the heart -
An ocean of sadness and longing
Of Love and wanting.

A force that only drives you closer
To Love;
For all those times
When it had been out of your mind.
(But not your heart.)

And you want to embrace it
With the force of that newly acquired power
Of melancholy!

Momentary Deliverance

Stolen thoughts have been buried somewhere in the near future.
As the mystery train that travels through time
Comes to pick my garbage in the morning;
Of memories and desires that I shagged off through the night
I still skip a beat
For my children of yesterday that went down the drain
Without seeing the darkness of the womb.

As the sun burns over my hair in the morning
I try to click over exposed images of the light filtering through them;
They come out all charred
And the spaces in mind reserved for special thoughts,
Done up exquisitely in red to seem like a developing studio
Give in to the blue hue of timelessness and vacancy.

Regression...
Doesn't deem fit to be quite the phenomenon.
Its a simple word - Falling.

I fall through the rising debris of my semen -
Like a sperm,
Through dead sperms of thought
And recoiled reflexes of action.

Its a state, I have been told -
A phase, a stage, a passing moment in time.
It comes to everyone
And thus is non-new.
I struggle to catch those soothing momentary glances
Who could tell this on my face
And not through some virtual altar
Before which I am kneeling
More since I lost my virginity of the trained mind.

It remains to be a dream to rise again,
And will remain to be so.
Until some fit, bearded, white, old man
Comes to me
All dressed in white
And through his long white hair
Tells me that this was how it was meant to be.
Maybe I shall then rest in time.

But as things stand now,
While it is all still black
Or dark maybe;
While tonight's night is still passing
And the debris rising
Why not I take a moment to console myself
Saying this is how it is meant to be
And rest in the moment
For the time to come?

Star

You know I was once a star
A star in their skies
Glimmering
Shining
They pointed at me from their shanty towns
Far far away
Into the intestines of the country
And said I was theirs...
Owned by them
I owed them
My shine
Their gaze
My haze.

I had a job once!

One day the star in my eyes vanished
I opened my eyes
To a bright, beautiful world of mine
A world of thorns,
Of stones
Of water
And of the night.
A world of fields
And of the villages
To which I belonged.
I left the city

I left my job!

Today I thrive
Strive to thrive
In the clouds of my own doing.
I find my star
In the bright sunlight
Scorched by satisfaction
And still not see it.
In the night
They miss it.

And we continue
They, on the moon
From where they keep falling
Onto the earth
To die
One death after another

I, on the sun
Where I write
I live.